Doordrishti News Logo

शातिर वाहन चोर ने दूसरी गाड़ी खड़ी कर चुराई बुलेट बाइक

  • आरोपी के पास से दो बुलेट मोटरसाइकिल बरामद
  • अधिवक्ता की कार्यालय के बाहर नवीं पाल रोड से हुई भी बुलेट चोरी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शातिर वाहन चोर ने दूसरी गाड़ी खड़ी कर चुराई बुलेट बाइक।शहर की सरदारपुरा पुलिस ने नवीं पाल रोड पर 28 मई को हुई बुलेट चोरी का खुलासा करते हुए शातिर वाहन चोर का पकड़ा है। आरोपी ने बुलेट चुराने से पहले किसी अन्य बुलेट को वहां खड़ा किया और फिर वारदात को अंजाम दिया।

कुछ दूरी तक गाड़ी को पैदल लेकर गया फिर स्टार्ट कर ले गया। गाड़ी एक अधिवक्ता की है। पुलिस ने घटना का सोमवार को खुलासा करते हुए शातिर को गिरफ्तार किए जाने के साथ दो अन्य बुलेट बाइक को भी जब्त किया है। उसके खिलाफ पहले से ही चार प्रकरण चोरी के सरदारपुरा थाने में दर्ज हो रखे है।

मंदिर से डेढ़ सौ ग्राम का चांदी का छत्र चोरी

सरदारपुरा थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि चांदणा भाखर शिव कॉलोनी निवासी अधिवक्ता कुंदनसिंह पुत्र बुलसिंह की तरफ से 28 मई को अपनी बुलेट बाइक चोरी का प्रकरण दर्ज कराया गया था। इसमें बताया कि वे 28 मई को अपने कार्यालय नवीं पाल रोड सरदारपुरा पर आए थे। जहां दोपहर में गाड़ी को संभाला तो वह अपने स्थान पर नहीं मिली। बाद मेें आस पास सीसीटीवी फुटैज देखे तब पता लगा कि उनकी बुलेट के स्थान पर अन्य बुलेट खड़ी थी और चोर बुलेट को कुछ दूरी तक पैदल लेकर गया और फिर स्टार्ट कर चुरा ले गया।

दूसरी घटना 
तीसरी सरदारपुरा बी रोड निवासी मोहित चांदोरा पुत्र ओमप्रकाश चांदोरा की गाड़ी चौथी ए रोड वेनिटी मेकऑवर एकेडमी के पास से मोटर साइकिल चोरी हो गई थी। जिस बारे में 31 मई को रिपोर्ट हुई थी।थानाधिकारी सोनी ने बताया कि गाड़ी चोरी की वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की टीम एएसआई ओपाराम,हैड कांस्टेबल शिवलाल,प्रहलाद कुमार,कांस्टेबल संतराम, राजाराम एवं मोतीलाल की गठित की गई। पुलिस की टीम ने मिलकर शातिर वाहन चोर डोलीकल्ला कल्याणपुर बालोतरा निवासी राकेश पुत्र वानाराम डार को गिरफ्तार कर उससे चोरी की दो बुलेट को जब्त किया गया। उसके खिलाफ पहले से ही चार प्रकरण गाड़ी चोरी के थाने में दर्ज हो रखे है।

Related posts:

शाला संबलन योजना के विरोध में निजी स्कूलों में हड़ताल

July 16, 2026

भागवत कथा में सजाई श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह की झांकी

July 16, 2026

शहर में आज तीन अलग- अलग स्थानों से निकलेगी जगन्नाथ रथयात्राएं

July 16, 2026

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026