जोधपुर में खुलेगा नया विशेष साइबर कोर्ट

सरकार ने दी मंजूरी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर में खुलेगा नया विशेष साइबर कोर्ट। शहर में डिजिटल फ्रॉड और साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए राजस्थान सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने राजस्थान हाईकोर्ट के परामर्श से जोधपुर में एक विशेष साइबर कोर्ट की स्थापना को मंजूरी दे दी है।

यह नया न्यायालय वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) स्तर का होगा। जोधपुर में इस विशेष कोर्ट के शुरू होने से अब स्थानीय पुलिस और साइबर सेल द्वारा पकड़े गए ऑनलाइन ठगों,डेटा हैकर्स और सोशल मीडिया अपराधियों के मामलों की सुनवाई तेजी से हो सकेगी। जिससे पीडि़त आम जनता को जल्द राहत मिल सकेंगी,क्योंकि साइबर ठगी और ऑनलाइन अपराधों के मामलों में तकनीकी उलझनों के चलते न्याय मिलने में देरी होती है।

सेवा शिविरों से मौके पर मिल रहा समाधान: पटेल

ऐसे में इसी समस्या को दूर करने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी (आइटी) अधिनियम, 2000 और अन्य संबंधित कानूनों के तहत दर्ज मुकदमों का तेजी से निपटारा करने के लिए इस कोर्ट का सृजन किया गया है।

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026