Doordrishti News Logo

जोधपुर, नगर निगम दक्षिण के राजस्व टीम की ओर से वित्तीय वर्ष 2020-21 में 22 करोड़ से अधिक का रिकॉर्ड राजस्व अर्जित किया गया है। इस उपलब्धि पर बुधवार को निगम कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह, महापौर वनिता सेठ और निगम आयुक्त डॉ. अमित कुमार यादव नेे राजस्व टीम का सम्मान किया।

रिकॉर्ड राजस्व नगर निगम

जिला कलेक्टर इंद्रजीत सिंह ने आयुक्त डॉ अमित यादव का सम्मान करते हुए कहा कि कोरोना की विपरीत परिस्थितियों में राजस्व टीम ने जिस मेहनत के साथ काम किया है वह वास्तव में सराहनीय है। उन्होंने कहा कि नगर निगम दक्षिण ने जो उपलब्धि हासिल की है, वह टीम प्रयासों से ही संभव है।

रिकॉर्ड राजस्व नगर निगम

महापौर वनिता सेठ के नेतृत्व में पार्षदों की टीम ने जो काम किया है, वह भी सराहनीय है। जिला कलेक्टर ने कहा कि राजस्व टीम को बधाई देने के साथ ही वे उम्मीद करते हैं कि अगले वर्ष अधिक मेहनत के साथ काम करेंगे। महापौर वनिता सेठ ने बताया कि नगर निगम बोर्ड गठन होने के साथ ही निगम की आय बढ़ाने की दिशा में काम किया गया।

राजस्व टीम को जो लक्ष्य दिए गए उन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए उन्होंने पूरी मेहनत की। निगम अधिकारियों के साथ राजस्व टीम सफाई कर्मी और पार्षदों ने जो प्रयास किए उसी का परिणाम है कि हमने इस बार 22 करोड़ से अधिक का राजस्व एकत्रित कर पाए।

महापौर ने बताया कि नगर निगम दक्षिण में सीवरेज और पार्कों के विकास का काम हाथ में लिया है। शहर के एक पार्क को वेस्ट मेटेरियल के उपयोग से विकसित किया जाएगा। निगम आयुक्त दक्षिण डॉ. अमित यादव ने सम्मानित होने वाली सभी टीम साथियों को बधाई देते हुए कहा कि कोरोना की विपरीत परिस्थितियों में राजस्व टीम में बेहतर काम किया।

रिकॉर्ड राजस्व नगर निगम

अब हम जीआई सर्वे कर रहे हैं और उम्मीद है कि अगले साल हम 50 करोड़ से ज्यादा का राजस्व एकत्रित करेंगे। इस अवसर पर उपमहापौर किशन लढ्ढा, पार्षद प्रदीप बेनीवाल, अमरलाल वर्गी, घनश्याम भाटी, अतिरिक्त आयुक्त राकेश शर्मा, उपायुक्त विवेक व्यास, उपायुक्त रेनू सैनी, कार्यालय अधीक्षक सुबोध शंकर व्यास सहित पार्षद व अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Check deal’s before it’s over 👆

कार्यक्रम में राजस्व टीम का सहयोग करने पर राजस्व अधिकारी सुमन राठौड़, राजस्व निरीक्षक रणवीर देथा, राजस्व निरीक्षक निरंजन चौधरी, राजस्व निरीक्षक नगेंद्र सिंह, कनिष्ठ अभियंता अजय चांगरा, सहायक कर्मचारी सुनील,विजेन्द्र, वीरेन्द्र सोलंकी, शांतनु पंडित, हीराभाई चांवरिया, गीता देवी, विनोद धारू, भंवराराम, पार्षद योगेश व्यास, पूजा राठी, नरेश जोशी का सम्मान किया गया।

>>> मोदी सरकार ने कथनी को करनी में बदलकर दिखाया-शेखावत

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026