Doordrishti News Logo

अखाड़े रहे मुकाम पर

जोधपुर, शहर में मुहर्रम पर्व का आगाज हो गया है। बुधवार को मेहंदी रस्म के साथ अखाड़े अपने मुकाम पर रहे। इस बीच कोविड गाइड लाइन का पालना भी किया गया।
जिला प्रवक्ता नदिम बक्ष ने बताया आज चाँद की 7 तारीख मुहर्रम पर मेंहदी की रस्म जोघपुर के तमाम मुहर्रम के लाईसेंसदारों ने सामूहिक तौर पर कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए की। इमाम बाड़े के आस पास ही मेहँदी की रस्म अदा की गई।

मुहर्रम एकता कमेटी के अघ्यक्ष उस्ताद हाजी हमीम बक्ष ने बताया की शहीदें करबला के जांनिशांरों को याद कर मेहंदीखिराज़ ऐ अकीदत पेश की। इस अवसर पर जहाँ रस्म के बाद आली मकाम हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद मे जंग ऐ करबला के जांनिशारों को ताजा कर इमान की रोशनी फैलाई और हक पर चलने और मजलूमों की मदद करने की बात कही। रस्म के साथ साथ छबील का वितरण भी किया गया। सभी मुहर्रम लाईसेंसदारों ने सरकार के आदेशानुसार कोरोना गाइड लाइन की पालना करने के साथ ही सभी मुहर्रम के रीति रिवाज के साथ ही मुहर्रम पर्व सम्पन्न किया जाएगा। उस्ताद हाजी हमीम बक्ष, उस्ताद सुबराती खान, उस्ताद रफीक कुरेशी, उस्ताद वहीद खान, फारूक सोलंकी, रईस बक्ष व सभी मुहर्रम एकता कमेटी के सदस्य सहयोग कर रहे हैं।

ये भी पढें – दीनानाथ मंदिर में शिव ब्यवाला का आयोजन

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: