जोधपुर, शहर की उदयमंदिर पुलिस ने फर्जी कागजात से तैयारसुदा प्लॉट बेचने वाले मां बेटे को गिरफ्तार किया है। दोनों आज कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया गया है।
थानाधिकारी राजेश यादव ने बताया कि घटना को लेकर बासनी लाछा करवड़ निवासी बसंती उर्फ शारदा पत्नी स्व.खेमचंद और उसके पुत्र उदयपुर अंबामाता कच्ची बस्ती निवासी महेंद्र क ो गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों ने प्रतापनगर स्थित संजय ए कॉलोनी का एक तैयारसुदा प्लॉट को अणचीदेवी और राधेश्याम को फर्जी तरीके से खुद का बताकर बेच दिया था।जोकि 14 लाख में खरीदा गया। मामला गत माह 14 नवंबर को दर्ज हुआ था। जांच में फर्जी कागजात का पता लगने पर मां बेटा को गिरफ्तार किया गया। इन दोनों को आज कोर्ट में पेश किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

