Doordrishti News Logo

मोपेड सवार बदमाश जेठानी देवरानी से पर्स लूट भागे

पर्स में पांच हजार रुपए और दो मोबाइल थे

जोधपुर,मोपेड सवार बदमाश जेठानी देवरानी से पर्स लूट भागे। शहर के सरदारपुरा प्रथम बीरोड पर खरीददारी को आई जेठानी देवरानी के साथ लूट हो गई। मोपेड सवार बदमाश उनके हाथ से पर्स झपट कर ले गए। पर्स में पांच हजार रुपए एवं दो मोबाइल थे। पुलिस अब बदमाशों की पहचान कर तलाश कर रही है। उदयमंदिर आसन निवासी सायमा पत्नी मोहम्मद अनवर की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

यह भी पढ़ें- इरफान तुफैल की मनमोहक कव्वालियों से श्रोता मंत्रमुग्ध

रिपोर्ट में बताया कि वह अपनी देवरानी हिना के साथ में सरदारपुरा प्रथम बी रोड पर खरीददारी करने आई थी। यहां अग्रवाल टावर के सामने वह दोनों पैदल निकल रही थी। तब पीछे से एक मोपेड एक्टिवा पर दो युवक आए। जिसमें एक ने हेलमेट पहन रखा होने के साथ लाल टीशर्ट पहना हुआ था। उसमें से एक युवक ने उसके हाथ पर झपटा मारा और पर्स लेकर भाग गया। पर्स में उसके दो मोबाइल और पांच हजार रुपए थे। सरदारपुरा पुलिस अब घटना में सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की तलाश में जुटी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कीजिए http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मोलिक्यूलर बायोलॉजी टेकनिक्स एंड बेसिक जेनेटिक डेटा इंटरप्रेटेसन का प्रशिक्षण

March 7, 2026

नेशनल डेंटिस्ट डे पर आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विशेष कार्यशाला

March 7, 2026

बोरानाडा गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग

March 7, 2026

महाप्रबंधक अमिताभ ने किया जैसलमेर स्टेशन का निरीक्षण

March 7, 2026

कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य से प्रभावित रहेंगी जयपुर रुट की ट्रेनें

March 7, 2026

जयपुर-जोधपुर ट्रेन अब इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित

March 7, 2026

मोबाइल से भी ले सकते हैं प्लेटफॉर्म टिकट

March 7, 2026

नागरिकों की सम्पत्ति की रक्षा करेगा अधिनियम-संसदीय कार्य मंत्री

March 7, 2026

बाइक चोर गिरफ्तार,घर के आगे खड़ी बाइक को चुराया था

March 7, 2026