Doordrishti News Logo

शौच के लिए गई महिला से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर, जिला पूर्व में रविवार की सुबह एक महिला शौच के लिए गई थी। तब पड़ौस में रहने वाले एक व्यक्ति ने उससे दुष्कर्म किया। पुलिस को सूचना मिलने पर आज उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पीडि़ता की तरफ से रविवार को पुलिस में मामला दर्ज कराया गया था।

पुलिस ने बताया कि जिला पूर्व में एक महिला रविवार की सुबह शौच के लिए गई थी। तब पड़ौस में रहने वाला एक व्यक्ति उसे जबरन अपने कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: