Doordrishti News Logo

घर से निकला नाबालिग ट्रेन में मिला,टीटीई की सतर्कता से सुरक्षित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),घर से निकला नाबालिग ट्रेन में मिला, टीटीई की सतर्कता से सुरक्षित। घर से बिना किसी को बताए निकले एक नाबालिग ट्रेन में मिलने पर सतर्कता दिखाते हुए टीटीई ने उसे आरपीएफ के सुपुर्द कर सामाजिक सरोकार का परिचय दिया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के टीटीआई नरेंद्र कुमार पंवार को सोमवार को ट्रेन संख्या 15013 जैसलमेर-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस में टिकट चेकिंग के दौरान यह नाबालिग मिला। पूछताछ करने पर उसने अपने पिता का नाम आसु गिरी तथा अपना निवास बीकानेर की नोखा तहसील के उदासर गांव का बताया।

ट्रेन में अवैध रूप से शराब लेकर यात्रा करने वालों पर कड़ी नजर

स्थिति को गंभीरता से लेते हुए टीटीआई पंवार ने बच्चे को सुरक्षित संरक्षण के लिए आरपीएफ मारवाड़ जंक्शन के सुपुर्द कर दिया। आरपीएफ द्वारा नाबालिग के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है,ताकि उसे सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाया जा सके।

Related posts: