Doordrishti News Logo

लाठी-डंडों से पीटकर कबड्डी प्लेयर की हत्या

  • अलग-अलग गाड़ियों में आए बदमाश
  • किडनैप कर ले गए थे -परिजनों का धरना-प्रदर्शन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),लाठी-डंडों से पीटकर कबड्डी प्लेयर की हत्या। एक युवक की लाठी-डंडे और सरियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। स्कॉर्पियो से पाली जाते समय युवक को करीब 20-25 बदमाशों ने किडनैप कर मार डाला। घटना गुरुवार रात की है। मृतक कबड्डी का स्टेट लेवल का प्लेयर था और अभी पीटीआई भर्ती की तैयारी कर रहा था।

जानकारी के अनुसार कापरडा क्षेत्र के रावर गांव निवासी मनोज गुरुवार रात करीब आठ बजे आठ लाख रुपए लेकर पाली जाने के लिए निकला था। वहां से उसे वाहन खरीदना था। स्कॉर्पियो से जा रहे मनोज के साथ गांव के दो लोग भी थे। वे पाली जिले के शिवपुरा थाना क्षेत्र में पहुंचे थे,जहां उसे चार-पांच गाडिय़ों में सवार 20-25 बदमाशों ने रोक लिया।

हाईकोर्ट ने नए राजस्व गांव खींचन विस्तार को दी मंजूरी

बदमाशों ने मनोज को स्कॉर्पियो से उतारकर खुद की गाड़ी में बैठा लिया। मनोज के साथ गए दोनों लोग स्कॉर्पियो से उतरकर भाग गए। बदमाशों ने मनोज का किडनैप कर उसके साथ लाठी-डंडों और सरियों से मारपीट की। हमले में मनोज के सिर, दोनों हाथ और दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई।

बेहोशी की हालत में पड़ा मिला
मारपीट के बाद आरोपी उसे लांबा गांव के पास छोडक़र फरार हो गए। बाद में लांबा गांव के कुछ लोगों ने परिजनों को घटना की सूचना दी,जिसके बाद मौके पर पहुंचे। मनोज बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था। उसे वहां से मथुरादास माथुर हॉस्पिटल लेकर आए,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उसकी मौत के बाद आज मनोज के परिजन और गांव के लोगों ने एमडीएम हॉस्पिटल की मोर्चरी के बाहर धरना दे दिया। उनकी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग हैं,पाली जिले के शिवपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।