प्रभारी मंत्री मदन दिलावर 12 को जोधपुर दौरे पर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),प्रभारी मंत्री मदन दिलावर 12 को जोधपुर दौरे पर। शिक्षा (विद्यालयी/संस्कृत) एवं पंचायती राज विभाग मंत्री एवं प्रभारी मंत्री मदन दिलावर 12 मई को जोधपुर आयेंगे।
जनगणना 2027 में बढ़ रही आमजन की भागीदारी
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिलावर मंगलवार 12 मई को प्रातः 4 बजे जोधपुर पहुंचेंगे तथा सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे। वे इसी दिन ग्राम रथ कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात रात्रि 8 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
