Doordrishti News Logo

प्रभारी मंत्री ने फलोदी में सुनी जन समस्याएं

जोधपुर,प्रभारी मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने मंगलवार को फलोदी में आईजीएनपी विश्राम गृह में आम जन की समस्याओं को सुना तथा इनके निराकरण के लिए शीघ्र आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया और संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने प्रभारी मंत्री को ज्ञापन देते हुए विभिन्न समस्याओं के बारे में चर्चा की और इनके समाधान का आग्रह किया।
क्षेत्र के विधायक पब्बाराम विश्नोई एवं अन्य जन प्रतिनिधियों तथा आम जन ने उनसे मुलाकात की और क्षेत्र की सम सामयिक हालातों एवं समस्याओं आदि के बारे में चर्चा की।

उन्होंने लम्पी स्किन डिजीज की स्थिति और इसकी रोकथाम व नियंत्रण के लिए की जा रही कार्यवाही के बारे में फीडबेक भी लिया। विधायक पब्बाराम विश्नोई ने लंपी स्किन डिजीज तथा इसके संबंध में पशुओं की दवाई की उपलब्धता अतिरिक्त अनुदान आदि के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रभारी मंत्री से अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों का सर्वे कराए जाने तथा सड़कों की मरम्मत के बारे में आग्रह किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: