मानसिक बीमार आया ट्रेन की चपेट में,मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मानसिक बीमार आया ट्रेन की चपेट में,मौत।शहर के खतरनाक पुल संख्या दो पर मानसिक बीमार व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह बुधवार की सुबह अपने घर से बाजार जाने का कहकर निकला था। ट्रेन से कटने की जानकारी पर पुलिस वहां पहुंची और शव की शिनाख्त की। मृतक के भाई की तरफ से सरदारपुरा थाने में इस बारे में मर्ग में रिपोर्ट दी गई।
वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकारों की समस्या समाधान की मांग
सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि कापरड़ा स्थित रामड़ावास का रहने वाला 47 साल का देवकरण उर्फ देव कृष्ण की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह बुधवार की सुबह अपने घर से बाजार जाने का कह कर निकला था। बाद में उसके खतरनाक पुल पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत की सूचना मिली। मृतक के भाई भागीरथ ने उसकी पहचान की। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया गया।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

