एक दर्जन से ज्यादा जुआरी पकड़े
कमिश्नरेट पुलिस ने की जुआरियों की धरपकड़
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एक दर्जन से ज्यादा जुआरी पकड़े। कमिश्ररेट पुलिस ने माइनर एक्ट में कार्रवाई करते हुए बुधवार को जुआरियों की धरपकड़ की। एक दर्जन से ज्यादा जुआरियों को पकड़ा गया। ज्यादातर आरोपी गुब्बाखाई करते मिले।
उदयमंदिर थाने के एएसआई सुभाष ने बताया कि उम्मेद उद्यान स्थित सुमेर लाईब्रेरी के पास गुब्बाखाई कर रहे फयाज खान को गिरफ्तार कर 550 रुपए जब्त किए। हैडकांस्टेबल अशोक ने उम्मेद उद्यान महादेव मंदिर के पास शाहरूख को गिरफ्तार कर 490 रुपए बरामद किए। इसी तरह प्रतापनगर थाने के एएसआई देवकरण ने बिजली घर के पास गुब्बाखाई कर रहे विक्रम सिंह राठौड़ पकड़ा और 600 रुपए जब्त किए।
एसआई भजनीराम ने बच्छराज यूनिफॉर्म के पीछे गुब्बाखाई कर रहे सुरेश प्रजापत को पकड़ा और 650 रुपए की राशि जब्त की,जबकि नागौरी गेट थाने की हैड कांस्टेबल निरमा ने किला रोड पर इंसाफ को पकड़ा और 520 रुपए जब्त किए। बनाड़ थाने के एएसआई रामलाल ने धापी मार्बल के पास गुब्बाखाई कर रहे अनवर खां को गिरफ्तार कर दांव पर लगी 300 रुपए की राशि जब्त की।
मानसिक बीमार आया ट्रेन की चपेट में,मौत
माता का थान थाने के हैड कांस्टेबल प्रतापाराम ने रावत फाटक के पास बन्ने खां को गिरफ्तार कर 400 रुपए बरामद किए। सदर बाजार थाने के एएस आई कालूसिंह ने चाणोद की हवेली के पास अब्दुल मनान को गिरफ्तार कर दांव पर लगी राशि जब्त की। मंडोर थाने के हैड कांस्टेबल पांचाराम ने चैनपुरा स्कूल के पास नयापुरा मंडोर क्षेत्र में सुनिल को गिरफ्तार कर रूपए जब्त किए।
इधर सूरसागर थाने के हैड कांस्टेबल हीराराम ने रावटी सूरसागर क्षेत्र में गुब्बाखाई कर रहे रवि मेघवाल को गिरफ्तार किया। चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने के हैड कांस्टेबल ओमाराम ने अशोक उद्यान के पीछे गुब्बाखाई कर विक्रम सिंह को पकड़ा। जबकि विवेक विहार थाने के हैडकांस्टेबल दौलाराम ने सालावास गांव में पिन्टू सिंह को गिरफ्तार कर रुपए जब्त किए।
Related posts:

कांटे का सत्यापन न होने पर 10 हजार का जुर्माना

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

महिला को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

चाय की होटल पर विवाद युवक पर सरिया से हमला

आधी रात को दलित छात्र के कमरे में घुसकर लोहे के पाइप से मारपीट

एपीके फाइल डाउनलोड करवा एक लाख से ज्यादा की ठगी

ड्राई फ्रूट कारोबारी से 1.54 लाख का फ्रॉड

कमिश्ररेट सीएसटी ने अवैध पिस्टल के साथ पांच हजार के इनामी को पकड़ा

