Doordrishti News Logo

वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकारों की समस्या समाधान की मांग

राजस्थान पत्रकार संस्थान ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकारों की समस्या समाधान की मांग। राजस्थान पत्रकार संस्थान ने राज्य के वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकारों को आ रही आर्थिक एवं सामाजिक समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में संस्थान ने वरिष्ठ पत्रकारों को बजट में विशेष राहत एवं सम्मान राशि प्रदान करने की मांग की है।

007 गैंग के मुख्य सरगना पर कसा शिकंजा 25 हजार के इनामी गैंगस्टर पकड़ा

संस्थान के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार लोढ़ा ने बताया कि वर्तमान महंगाई के दौर में वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकारों को मिलने वाली सहायता राशि बेहद कम है,जिससे उनका जीवन यापन कठिन हो गया है। संस्थान ने राज्य सरकार से सभी वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकारों को सम्मान राशि 25 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाने की मांग की है।

संस्थान ने यह भी उल्लेख किया कि कई वरिष्ठ पत्रकारों की आय अथवा पेंशन अत्यंत सीमित है। मेडिकल व्यय लगातार बढ़ रहा है,जबकि वर्तमान में मिलने वाली मेडिकल डायरी की राशि मात्र 5 हजार रुपये है,जो तीन माह में समाप्त हो जाती है। ऐसे में मेडिकल डायरी की राशि बढ़ाकर 25 हजार रुपये किए जाने की मांग की गई है।

इसी प्रकार वर्तमान में 75 वर्ष की अधिकतम आयु प्राप्त कर चुके वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकारों के स्थाई कार्ड बनाये गये हैं जिनकी संख्या विल्कुल कम है,इसलिए 75 वर्ष के स्थान पर यह सुविधा 65 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ पत्रकारों को देने का अनुमोदन बजट में किया जाए।

संस्थान के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार लोढ़ा ने यह भी मांग की है कि 30-35 वर्ष से नियमित अधिस्वीकृत पत्रकार द्वारा समाचार पत्र का प्रकाशन कर चुके सम्पादक को स्वतन्त्र पत्रकार का दर्जा दिया जाए। स्थाई अधिस्वीकृत कार्ड धारकों के 75 वर्षीय पत्रकारों को स्वतन्त्र पत्रकार की तरह समाचार पत्र की प्रति सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग में जमा करवाने की अनिवार्यता समाप्त किया जाए।

Related posts:

विशाखापट्टनम गाड़ी से 5.21 लाख का 10.430 किग्रा.गांजा बरामद

July 27, 2026

कारगिल विजय सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान का अमर प्रतीक-राज्यपाल

July 27, 2026

कुड़ी भगतासनी में 98.98 लाख के विद्यालय भवन का शिलान्यास

July 27, 2026

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने शिशु एवं बालिका गृह का किया निरीक्षण

July 27, 2026

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किया मण्डोर व कायलाना का अवलोकन

July 27, 2026

तीनों विधानसभा के बूथों पर सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात

July 27, 2026

आत्मजागरण का मार्ग प्रशस्त करने की सशक्त जीवनदृष्टि है सत्संग-राज्यपाल

July 27, 2026

शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज का सावन महोत्सव 16 अगस्त को

July 27, 2026

एसी से निकल रहे पानी को लेकर परिवार पर हमला

July 26, 2026