आईटी कार्मिकों के पद सृजन की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

जोधपुर(डीडीन्यूज),आईटी कार्मिकों के पद सृजन की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन। पंचायती राज विभाग में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) संवर्ग के नवीन पदों के सृजन की मांग को लेकर आईटी यूनियन जोधपुर की ओर से सोमवार को ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप सिंह के नेतृत्व में विकास अधिकारी,लूणी एवं धवा को ज्ञापन सौंपा गया।

इस अवसर पर यूनियन के जिलाध्यक्ष बृजराज सिंह ने बताया कि वर्तमान में पंचायती राज विभाग के निदेशालय स्तर पर सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अंतर्गत पद स्वीकृत हैं,लेकिन जिला स्तर,पंचायत समिति स्तर और ग्राम पंचायत स्तर पर आईटी कार्मिकों के पद स्वीकृत नहीं हैं। परिणाम स्वरूप,ई-गवर्नेंस से संबंधित कार्यों के संचालन में अनेक व्यावहारिक समस्याएं उत्पन्न होती हैं,जबकि विभागीय कार्यालयों में करीब 25 पोर्टल सक्रिय रूप से संचालित किए जा रहे हैं।

जिलाध्यक्ष के निर्देश पर मण्डल स्तर पर तिरंगा यात्रा के आयोजन को लेकर हुई बैठक

ज्ञापन में मांग की गई है कि जिला परिषद कार्यालय में एसीपी का एक पद,प्रोग्रामर के दो पद,सहायक प्रोग्रामर के चार पद एवं सूचना सहायक के छह पद सृजित किए जाएं। इसी प्रकार जिले की प्रत्येक पंचायत समिति के लिए प्रोग्रामर का एक पद,दो सहायक प्रोग्रामर और तीन सूचना सहायकों के पद सृजन की मांग की गई है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में सहायक प्रोग्रामर अथवा सूचना सहायक का एक पद स्वीकृत करने की भी मांग की गई है।

Related posts:

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा संस्थान में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026

जूनी मंडी स्वास्थ्य केंद्र पर बालिकाओं को लगा HPV वैक्सीन

July 15, 2026