Doordrishti News Logo

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन के लिए बैठक आयोजित

जोधपुर, राजस्थान विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मुजफर चौधरी की अध्यक्षता में जोधपुर ग्रामीण न्यायक्षेत्र में स्थित समस्त उपखण्ड, तहसील में लंबित राजस्व प्रकरणों के निस्तारण के लिए आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन के लिए बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में चौधरी ने बताया कि जोधपुर जिला ग्रामीण न्यायक्षेत्र में स्थित बावड़ी, फलौदी, बाप, लोहावट, आउ, बिलाड़ा, पीपाड़, भोपालगढ, बालेसर, शेरगढ,देचु,सेखाला,सेतरावा,ओसियां व बापिणी के अधीनस्थ कुल 627 पंचायत समितियों से संबंधित समस्त राजस्व न्यायालयों में लम्बित राजस्व प्रकरण (राजस्व विवाद, पैमाइस एवं डिविजन आॅफ होल्डिंग) से संबंधित मामलों में प्री-काॅउन्सलिंग तथा अन्य क्रियाकलापों के माध्यम से जोधपुर ग्रामीण स्थित न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

उन्होने बताया कि जिसमें विभिन्न बैंचौं का गठन किया जायेगा तथा बैंच में अध्यक्ष के रूप में संबंधित न्यायालय के पीठासीन अधिकारी, बैंच के सदस्य के रूप में सेवारत उपखण्ड प्रशासनिक अधिकारी एवं पैनल अधिवक्ता द्वारा सभी प्रकृति के प्री- लिटिगेशन एवं लम्बित प्रकरणों का निस्तारण किया जायेगा। उन्होने कहा कि आपसी सहमति व राजीनामें से सौहार्दपूर्ण वातावरण में पक्षकारों की रजामंदी से विवाद को सदैव के लिये निपटाया जा सकता है। उन्होने बताया कि 27 जनवरी से 11 मार्च तक राजस्व न्यायालयों में प्री-काॅउन्सलिंग के तहत समझौता का अवसर दिया जायेगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पत्नी और ससुराल वालों से प्रताड़ित युवक ने खाया जहर

July 15, 2026

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा संस्थान में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026