Doordrishti News Logo

चिकित्सा मंत्री ने किया उम्मेद अस्पताल का औचक निरीक्षण

  • व्यवस्थाओं का जायजा
  • अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश
  • मरीजों एवं परिजनों को मिल रही सुविधाओं का लिया फीडबैक

जोधपुर,चिकित्सामंत्री ने किया उम्मेद अस्पताल का औचक निरीक्षण।चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह ने शनिवार को उम्मेद अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को मरीजों से सहानुभूति रखते हुए सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें – खेत से खेजड़ी और नीम के पेड़ काट चुराने का आरोप

उन्होंने कहा कि मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो,इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने सफाई एवं सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओ को पुख्ता रखने के लिए निर्देश दिए ताकि मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

मरीजों एवं परिजनों को मिल रही सुविधाओं का लिया फीडबैक
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह ने उम्मेद अस्पताल के पोस्टल नेटल वार्ड नंबर 2,पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड,स्त्री रोग बहिरंग विभाग,ओपी डी,प्रसव कक्ष,परामर्श कक्ष,लघु शाल्यगार, कोलपोस्कोपी कक्ष, एक्टिव स्टेज एरिया लेबर रूम, इमेडिट पोस्ट डिलीवरी वार्ड,स्क्रबिंग रूम,जेडीयू आईसीयू कॉम्प्लेक्स, ईसीजी कक्ष व अन्य वार्डों सहित पूरे अस्पताल का बारीकी से निरीक्षण कर वहां मरीजों को मिल रही व्यवस्थाओं को देखा।

उन्होंने सभी वार्ड्स में नियमित साफ़ सफाई, समय पर चद्दर बदलने, शीतल पेयजल,मरीजों के परिजनों के लिए पर्याप्त व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को बेहतर इलाज सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं देने के भी निर्देश दिए।

सिंह ने अस्पताल के वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर राज्य सरकार द्वारा मिल रही निशुल्क दवा, निशुल्क जांच सहित अन्य सुविधाओं का फीडबैक लिया। अस्पताल में मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं एवं साफ सफाई पर संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने कहा कि मेरा जन्म भी इसी अस्पताल में हुआ है। इस कारण यहां से मेरा जन्म से ही एक विशेष लगाव है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिंह ने चिकित्सा अधिकारियों से प्रसव के संबंध में जानकारी ली। चिकित्सा अधिकारियों ने उन्हें बताया कि यहां प्रति दिन औसतन 60 से अधिक प्रसव होते हैं। इस दौरान उन्होंने डेली ड्यूटी चार्ट,डेली एलडी डाटा एवं ड्यूटी रोस्टर डेली अपडेट की प्रक्रिया को देखा। चिकित्साधिकारियों, रेजिडेंट डॉक्टरों,नर्सिंग स्टाफ सहित अन्य अधिकारियों,कर्मचारियों की हौसला अफजाई एवं तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल की मॉनिटरिंग एवं प्रबंध बहुत ही शानदार है। उन्होंने सभी कार्मिकों को निर्देश दिए कि आप सभी समय पर उपस्थित होकर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराएं। यह एक सेवा रूपी कार्य है। उन्होंने अस्पताल अधीक्षक को अस्पताल का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें – आपसी विवाद के चलते मारपीट के केस दर्ज

इस दौरान जोधपुर क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष वरुण धनाड़िया, उम्मेद अस्पताल के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ.सुरेश वर्मा,सीएमएचओ ग्रामीण डॉ. प्रताप सिंह राठौड़,डॉ. संदीप चौधरी सहित अन्य चिकित्साधिकारी उपस्थित थे।

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026