नशे के सामान के साथ एमडी तस्कर गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नशे के सामान के साथ एमडी तस्कर गिरफ्तार। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भोपालगढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक एमडी तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 34.97 ग्राम अवैध एमडी, 35.15 ग्राम डोडा पोस्त तथा 167.74 ग्राम एमडी में मिलाने वाला सफेद पाउडर बरामद कर जब्त किया।
ट्रेन में घटिया खाना देने पर 5.13 करोड़ का जुर्माना,6 ठेके रद्द
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज यादव के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण भोपालसिंह लखावत के निकट सुपरविजन तथा वृत्ताधिकारी भोपालगढ़ भंवरलाल बुनकर के निर्देशन में थानाधिकारी राजूराम बामनिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कस्बा हिंगोली स्थित एक रहवासी मकान पर दबिश दी।
दबिश के दौरान पुलिस ने मालाराम पुत्र माणकराम विश्नोई के कब्जे से उक्त मादक पदार्थ बरामद किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
