शैक्षणिक भ्रमण के नाम पर विद्यार्थियों से 6 लाख ऐंठ कर मास्टर फरार
कोचिंग मैनेजर ने दर्ज कराया केस – पैसे लेकर खुद के खाते में करवाए जमा
जोधपुर, शैक्षणिक भ्रमण के नाम पर विद्यार्थियों से 6 लाख ऐंठ कर मास्टर फरार। शहर के कुड़ी भगतासनी थाना क्षेत्र में एक स्कूल अध्यापक ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण के नाम छह लाख से ज्यादा की रकम ऐंठ ली और फरार हो गया।
स्कूल अध्यापक ने यह रकम अपने पर्सनल खाते में डलवा दी। बच्चों ने फोन पे व गूगल के माध्यम से रुपए जमा करवाए थे। कोचिंग संस्थान के मैनेजर की तरफ से अब स्कूल मास्टर के खिलाफ धोखाधड़ी में रिपोर्ट दी गई है।
इसे भी पढ़िएगा – परिवार की मौजदूगी में आसपास दो घरों में चोरी
कुड़ी थानाधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि मूलत: झूंझुंनू हाल अपेक्स क्लासेज मैनेजर हॉस्टल नंबर 2 सेक्टर 6 के मोहनलाल पुत्र भगवानराम गोयल ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि अपेक्स स्कूल कुड़ी सेक्टर छह में उत्तरप्रदेश के एक शिक्षक मिथिलेश तिवारी पुत्र बृजभूषण लगा हुआ था।
उसने गत दिनों स्कूल के बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाने की बात कहते हुए प्रति छात्र 12-12 हजार रुपए ले लिए और अपने खाते में फोन पे व गूगल पे से करवा दिए। तकरीबन छह लाख से ज्यादा रकम ऐंठ ली और रफूचक्कर हो गया।
छात्रों ने स्कूल प्रबंधन से शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाने की बात की तो घटना का पता लगा। यह रकम 15 नवंबर से ऐंठनी शुरू कर दी थी। 50-60 विद्यार्थियों से यह रकम ली गई है। थानाधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।
Related posts:
लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली में मुख्यमंत्री शर्मा करेंगे शिरकत

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जोधपुर आएंगे

आलोक मिश्रा बने उत्तर पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक

एमडीएमएच में 72 वर्षीय बुजुर्ग के चेहरे की जटिल हड्डियों का सफल ऑपरेशन

चोर डेढ़ लाख की नगदी के साथ आभूषण,एसी- गिजर चोरी कर ले गए

पांच बैंक खातों से 5.50 लाख की राशि पार

आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर पहली बार चार दिवसीय मरु निनाद शिविर
ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के दूसरे दिन दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश

