Doordrishti News Logo

ट्रकों के वर्कशॉप में लगी भीषण आग, कई ट्रकों का कबाड़ जला

  • वेल्डिंग के समय आग लगने का अंदेशा
  • फायर यंत्र भी काम नही आ सका

जोधपुर,ट्रकों के वर्कशॉप में लगी भीषण आग, कई ट्रकों का कबाड़ जला।शहर के निकट डालीबाई मंदिर के पास में ट्रकों के वर्कशॉप में सुबह भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। मगर काफी सारी ट्रकों का कबाड़ जलकर नष्ट हो गया। आग को काबू करने के लिए तीन चार दमकल मौके पर पहुंची और काबू पाया। आग लगने का प्रथम दृष्टया कारण वैल्फिंग होना माना जा रहा है। आग बुझाने का यंत्र भी रखा है मगर आग ज्यादा फैलने से वह काबू में नहीं आ सकी।

यह भी पढ़ें – पूर्व एमएलए जैन को हाईकोर्ट से आंशिक राहत,गिरफ्तारी पर लगा स्टे

जानकारी के अनुसार डालीबाई मंंदिर चौराहा के निकट ट्रक रिपयेरिंग का गैराज अथवा वर्कशॉप है। यहां पर 12 बजे के आस पास आग लगने की सूचना फायर स्टेशन शास्त्रीनगर को मिली। आग ज्यादा होने की स्थिति में दमकल की एक साथ तीन चार गाडिय़ां रवाना की गई। बताया गया कि सुबह यहां पर ट्रकों की रिपेयरिंग के साथ वेल्डिंग का कार्य चल रहा था। कुछ केमिकल भी रखा था। संभवत: वेल्डिंग कार्य करते चिंगारी से यह आग लगी थी। गैराज मालिक हीरालाल कुमावत के अनुसार उनके यहां पर आग बुझाने का यंत्र भी रखा है मगर आग ज्यादा फैलने से उस पर काबू नहीं कर सके और वह बढ़ती गई। आग लगने के साथ यहां काम कर रहे श्रमिकों में एक बारगी अफरातफरी सी मच गई। मालिक हीरालाल भी वहां पर मौजूद था। इसमें किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। मगर काफी ट्रकों की बॉडिया जलकर नष्ट हो गई। जिन्हें बाद में क्रेन की मदद से हटाकर अन्यत्र स्थानों पर रखा गया। आग पर घंटे भर में काबू कर लिया गया। सूचना पर राजीव गांधी नगर पुलिस भी वहां पहुंची।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: