Doordrishti News Logo

आरयूबी निर्माण कार्य से मरुधर व शालीमार ट्रेनें प्रभावित रहेंगी

रीशेड्यूल और रेगुलेट रहेंगी ट्रेनें

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आरयूबी निर्माण कार्य से मरुधर व शालीमार ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल पर जयपुर- बांदीकुई रेलखंड में झर-जटवाड़ा स्टेशनों के मध्य स्थित समपार फाटक संख्या 190 एवं 199 पर रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार निर्माण कार्य के चलते ट्रेन संख्या 14662जम्मूतवी- बाड़मेर शालीमार एक्सप्रेस 19 फरवरी को जम्मूतवी से एक घंटे की देरी से रवाना होगी।

तकनीकी कार्य के कारण शनिवार दो ट्रेन 30 मिनट रेगुलेट

इसी तरह ट्रेन संख्या 14864 जोधपुर-वाराणसी सिटी मरुधर एक्सप्रेस 22 फरवरी को जोधपुर से अपने निर्धारित समय से ढाई घंटे देरी से प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 14866 जोधपुर-वाराणसी सिटी मरुधर एक्सप्रेस 18 फरवरी को जयपुर रेल मंडल क्षेत्र में 30 मिनट रेगुलेट रहेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।