रूपनगरी के घोड़वाट गाँव में मन्नत एनर्जी स्टेशन शुरू
- क्षेत्र का पहला इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प
- जोधपुर मंडल के खुदरा बिक्री प्रमुख सुबोध कुमार और संचालक मोती लाल चौहान ने किया उद्घाटन -स्थानीय नागरिकों को मिलेगा उच्च गुणवत्ता वाले ईंधन का लाभ
रूपनगरी/जोधपुर, (दूरदृष्टीन्यूज) घोड़वाट गाँव में मन्नत एनर्जी स्टेशन (इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प) का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ।
इंडियन ऑयल जोधपुर मंडल के मंडल खुदरा बिक्री प्रमुख सुबोध कुमार एवं मन्नत एनर्जी स्टेशन के संचालक मोती लाल चौहान ने संयुक्त रूप से पम्प का उद्घाटन किया।
क्षेत्र का पहला इंडियन ऑयल पम्प
अपने संबोधन में सुबोध कुमार ने कहा कि इंडियन ऑयल देशभर में अपने ईंधन वितरण नेटवर्क एवं ग्राहक सेवाओं का निरंतर विस्तार कर रहा है। उन्होंने बताया कि रूपनगरी क्षेत्र में स्थापित यह पहला इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प है, जिससे स्थानीय नागरिकों, किसानों,व्यापारियों एवं यात्रियों को उच्च गुणवत्ता वाले ईंधन के साथ सुरक्षित,विश्वसनीय एवं आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
ये अतिथि थे उपस्थित
समारोह में मारवाड़ सीमेंट प्लांट (अडानी समूह) के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य अतिथि भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
संचालक ने जताया आभार
कार्यक्रम के अंत में मन्नत एनर्जी स्टेशन के संचालक मोती लाल चौहान ने सभी विशिष्ट अतिथियों,उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित नागरिकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी के सहयोग,विश्वास एवं शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
उद्घाटन समारोह उत्साह पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा क्षेत्र वासियों ने इस नई सुविधा का गर्म जोशी से स्वागत किया।
