मंडोर सुपरफास्ट में अतिरिक्त एसी कोचों की अवधि बढ़ी
यात्रियों को मिलेगी राहत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मंडोर सुपरफास्ट में अतिरिक्त एसी कोचों की अवधि बढ़ी। गर्मी की छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्री भीड़ को देखते हुए रेलवे ने ट्रेन संख्या 22491/ 22492,जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में अस्थाई रूप से लगाए गए अतिरिक्त एसी डिब्बों की अवधि बढ़ा दी है।
जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन में पूर्व से लगाए गए 1 सेकंड एसी तथा 1 थर्ड एसी इकोनॉमी कोच अब अतिरिक्त अवधि तक संचालित किए जाएंगे।
दो साल की मासूम को जबड़े में दबाकर ले जा रहा था कुत्ता,लाठी लेकर भिड़ गई मां
उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था के अनुसार यह अतिरिक्त कोच जोधपुर से 16 से 31 मई तक तथा दिल्ली से 17 मई से 1 जून तक लगाए जाएंगे। इससे यात्रियों को अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध हो सकेगी और वेटिंग सूची में कमी आने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले इन दोनों अतिरिक्त डिब्बों की व्यवस्था जोधपुर से 1 से 15 मई तथा दिल्ली से 2 से 16 मई तक के लिए की गई थी। अब रेलवे ने यात्रियों की मांग को देखते हुए इसे आगे 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया है।
