Doordrishti News Logo

मैनेजर ने भी दी शिकायत,पांच लाख वसूलने के लिए राजीनामे का आरोप

फिलिंग स्टेशन कम पेट्रोल भरने का मामला

जोधपुर,मैनेजर ने भी दी शिकायत, पांच लाख वसूलने के लिए राजीनामे का आरोप। शहर के पाली रोड पर सोमवार की दोपहर में सरस्वती नगर के पास एक फिलिंग स्टेशन पर कम पेट्रोल भरने की बात को लेकर विवाद हुआ था। इस पर पीडि़त युवक की तरफ से भगत की कोठी थाने में शिकायत दी गई। इधर आज पेट्रोल पंप मैनेजर ने भी शिकायत दर्ज कराई है कि युवकों ने अवैध वसूली के इरादे से पंप को बदनाम करने का प्रयास किया। एससीएसटी के तहत इस शिकायत को दिया गया है। भगत की कोठी थाना पुलिस ने शिकायत पर अब जांच आरंभ की है।

यह भी पढ़ें – तापमान में बढ़ोतरी का मुख्य कारण वृक्षों की कमी होना है-दिलावर

पेट्रोल पंप के मैेनेजर ने आरोप लगाया कि झालामंड के तीन युवकों दिलीप कुमार प्रजापत, हरीश एवं श्रवण आदि कल उसके पेट्रोल पंप आए थे। इन लोगों कम पेट्रोल भरने की बात को लेकर हंगामा किया और बदसलूकी की। इन लोगों पर आरोप लगाया कि यह लोग राजीनामा के नाम पर पांच लाख की अवैध डिमाण्ड कर रहे है।

पंप के कर्मचरियों से अनर्गल व्यवहार किया गया। भगत की कोठी थाने में यह शिकायत आज दी गई।झालामंड का दिलीप कुमार प्रजापत सोमवार को सरस्वती नगर स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में तेल भरवाने आया था। जहां 110 रुपए का तेल भरवाया गया मगर कम तेल भरे जाने पर हंगामा किया गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

टिकट चेकिंग के 263 मामलों में कार्रवाई कर 1.58 लाख वसूले

September 12, 2026

1.5 माह के नवजात को गंभीर टिटनेस से मिली नई जिंदगी

September 12, 2026

14 सितंबर को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी मतगणना

September 12, 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

September 12, 2026

भाजपा ने मतदाताओं का जताया आभार

September 12, 2026

शेखावत ने धर्मपत्नी नोनद कंवर व बेटी सुहासिनी के साथ किया मतदान

September 12, 2026

कानून व्यवस्था का उल्लंघन कर माहौल बिगाड़ने वाले 75 से ज्यादा गिरफ्तार

September 12, 2026

डीआरएम ने बीकानेर- पलाना रेलखंड का किया इंजन फुटप्लेट निरीक्षण

September 12, 2026

करणी माता मंदिर में दर्शन कर यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का लिया जायजा

September 12, 2026