तीन साल से फरार 20 हजार का इनामी हरियाणा से गिरफ्तार
अवैध शराब सप्लाई के मामले में चल रहा था फरार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तीन साल से फरार 20 हजार का इनामी हरियाणा से गिरफ्तार। फलोदी पुलिस और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने एक संयुक्त कार्रवाई में बीस हजार रुपए के इनामी बदमाश को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। यह आरोपी अवैध शराब सप्लाई के एक मामले में पिछले तीन साल से फरार चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह ने बताया नौ जून 2023 को फलोदी थाना पुलिस ने एक ट्रक से पंजाब निर्मित अवैध शराब के 681 कार्टन जब्त किए थे। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जांच में खुलासा हुआ था कि अवैध शराब का यह ट्रक राकेश ने लोड करवाकर आरोपी सतीश और संदीप को सप्लाई किया था।
इस कार्रवाई के बाद से ही मुख्य आरोपी राकेश फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। डीएसटी टीम और फलोदी थाना पुलिस ने हरियाणा एसटीएफ के सहयोग से फरार चल रहे आरोपी राकेश पुत्र धर्मपाल नायक को हिसार से गिरफ्तार किया।
मूंगफली के बीजों से भरे ट्रक में लगी भीषण आग
राकेश फतेहाबाद हरियाणा के अकावाली पोस्ट हिजरावा कला का निवासी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी राकेश पर फतेहाबाद जिले में पहले से ही 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है ताकि आगे की पूछताछ की जा सके।
