Doordrishti News Logo

मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए अध्यक्ष

24 साल बाद गांधी परिवार से बाहर का कांग्रेस अध्यक्ष

नई दिल्ली, मल्लिकार्जुन खड़गे आज देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष बन गए हैं। 24 साल बाद कांग्रेस पार्टी में गांधी-नेहरू परिवार से बाहर का पार्टी प्रमुख मिला है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे जीत गए हैं। उन्होंने 7897 वोटों से जीत हासिल की‌। चुनाव में शशि थरूर को करीब 1072 वोट मिले‌। 416 वोट खारिज हुए। हालांकि पार्टी की ओर से औपचारिक घोषणा होने अभी बाकी है।

मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच हुए कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में 17 अक्टूबर को कुल 9385 नेताओं ने वोट डाला था। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 17 अक्टूबर को मतदान हुआ था। जिसमे 9,915 में से 9,500 से ज्यादा डेलिगेट्स ने वोट डाला था। 24 साल बाद पहली बार कांग्रेस पार्टी को गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष मिला है. खड़गे की जीत से कांग्रेस दफ्तर में जश्न का माहौल है। मल्लिकार्जुन खड़गे को भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रीमंडल में श्रम एवं रोज़गार मंत्री बनाया गया था। वे 2009 में हुए आम चुनाव में कर्नाटक के गुलबर्गा संसदीय क्षेत्र से 15 वीं लोकसभा के सदस्य चुने गए थे। अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत के बाद दिल्ली में एआईसीसी कार्यालय के बाहर नेता और कार्यकर्ताओं जश्न मना रहे हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने जा रहे थे लेकिन राजस्थान में हुए सिसायी ड्रामे के बाद उन्होंने सोनिया गांधी से मिलने के बाद अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। इसके बाद खड़गे ने चुनाव लड़ने का फैसला किया था। शशि थरूर ने खड़गे को बधाई देते हुए कहा, कांग्रेस का अध्यक्ष बनना एक बहुत बड़ा सम्मान और एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं इसके लिए खड़गे जी की सफलता की कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि एक हजार से अधिक सहयोगियों का समर्थन प्राप्त करना और पूरे भारत में कांग्रेस के इतने सारे शुभचिंतकों की आशाओं और आकांक्षाओं को आगे बढ़ाना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026