जादू रत्न विनोद कौशिक आईबीएम के ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त

जोधपुर,जादू रत्न विनोद कौशिक आईबीएम के ब्रांड एम्बेस्डर नियुक्त। जोधपुर के जादूगर विनोद कौशिक को वर्ल्ड मैजिक कांफ्रेंस-2024 का ब्रांड अम्बेस्डर नियुक्त किया गया है। आईबीएम ब्रांच ग़ाजिय़ाबाद यूपी के अध्यक्ष जादू रत्न शिव कुमार शर्मा ने बताया कि आगामी सितम्बर 2024 में आईबीएम दिल्ली में वर्ल्ड मैजिक कांफ्रेंस आयोजित होने जा रही है, इसी कांफ्रेंस की रूपरेखा मैजिक वर्कशॉप में भी बताई गयी और इस कार्यक्रम में यह घोषणा की गई कि प्रसिद्ध जादूगर और शिरोमणि पुरुस्कार विजेता जादू रत्न विनोद कौशिक जोधपुर को वर्ल्ड मैजिक कांफ्रेंस 2024 का ब्रांड अम्बेस्डर नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें – ग्लोबल स्कॉप ऑफ आयुर्वेद विषयक व्याख्यान आयोजित

ज्ञात रहे कि जादूगर विनोद कौशिक को पूर्व में भी बहुत सारे जादूगरी के अवार्ड प्राप्त हो चुके हैं और उनकी सफलता और उपलब्धि पर उनको बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। यह केवल जादूगर विनोद कौशिक के लिए ही गर्व की बात नहीं है अपितु संपूर्ण जोधपुर के लिए भी गौरव की बात है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल किजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews