Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के देवनगर पुलिस थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम को सेंट्रल एकेडमी स्कूल प्रथम पुलिया रोड पर बाइक सवार दंपती के हाथ से बाइक सवार दो बदमाश जेवरात से भरा बैग छीन भागे। उनका पीछा भी किया गया मगर वे हाथ नहीं लग पाए। बैग में सोने के जेवर और मोबाइल था। देवनगर थाने में इस बाबत लूट का केस दर्ज किया गया है। रात तक पुलिस लुटेरों की पहचान के प्रयास में जुटी रही। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है। थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि शहर के अंदरूनी क्षेत्र जालप मोहल्ला निवासी अनिल कुमार व्यास और उनकी पत्नी कमला व्यास आज शाम को सेंट्रल एकेडमी स्कूल प्रथम पुलिया रोड पर एक शादी समारोह में जा रहे थे। तब एक अन्य बाइक पर आए दो बदमाशों ने गाड़ी के पीछे बैठी कमला व्यास के हाथ पर झपटा मारकर बैग छीन भागे। पति अनिल कुमार ने बाइक से पीछा भी किया गया। वे दोनों भागने में सफल हो गए। बाद में पुलिस को सूचना मिलने पर मौका मुआयना किए जाने साथ ही आस पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे है। बैग मेें सोन की दो चूडिया़ं, कानों की बालियां एवं एक मोबाइल फोन था।

Related posts: