Doordrishti News Logo

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

जोधपुर,लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला एक दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार 16 सितम्बर को जोधपुर आएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला शुक्रवार इन्दिरा गांधी अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट नई दिल्ली से मध्याह्न 12.55 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2.15 बजे जोधपुर एयरपोर्ट आएंगे और सीधे सर्किट हाऊस पहुंचेंगे, जहाँ से अपराह्न 3 बजे वे अमृतम पैलेस में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके उपरान्त पुनः जोधपुर सर्किट हाऊस आएंगे और शाम 5.30 बजे बैठक लेंगे। रात्रि 8 बजे वे रेल द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

लोकसभा अध्यक्ष की जोधपुर यात्रा एवं विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने आदेश जारी कर विभिन्न प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं।

गुरुवार रात लोकसभाध्यक्ष के प्रोटोकॉल अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार ओम बिड़ला जोधपुर में अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के साथ ही शुक्रवार शाम 5.15 बजे शहर के सूरसागर स्थित श्रीमनोकामेश्वर नाथ महादेव मन्दिर भी जाएगे, जहाँ एक घण्टा स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2022 में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

April 3, 2026