Doordrishti News Logo

इलेक्ट्रानिक गोदाम से 5.75 लाख की केबल व अन्य सामान चोरी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),इलेक्ट्रानिक गोदाम से 5.75 लाख की केबल व अन्य सामान चोरी। शहर के बनाड़ स्थित श्रीयादे गांव में आए एक गोदाम से पौने छह लाख का इलेक्ट्रीक सामान चोरी हो गया। गोदाम मालिक ने केबल आदि सामान चोरी करने की रिपोर्ट दी है। इसमें एक शख्स पर संदेह जताया गया है। फिलहाल इस बारे में पुलिस तफ्तीश में जुटी है।

ट्रैक्टर चालक ने साइड में चल रहे बच्चे को मारी टक्कर,मौत

बनाड़ पुलिस ने बताया कि तिरूपति नगर श्रीयादे गांव निवासी राजेश पंवार पुत्र मदनसिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि क्षेत्र में उसका एक इलेक्ट्रानिक सामान का गोदाम है।

जहां पर विद्युत के बल के साथ कई अन्य सामग्री पड़ी है। अज्ञात शख्स द्वारा उसके गोदाम से 5 लाख 75 हजार का सामान चोरी कर लिया गया। इसमें ज्यादातर विद्युत केबल है। किसी व्यक्ति पर भी संदेह जाहिर किया गया है। फिलहाल पुलिस पड़ताल में जुटी है।