Doordrishti News Logo

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर यातायात शिक्षा एवं जागरूकता कार्यकम

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर यातायात शिक्षा एवं जागरूकता कार्यकम। सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर कमिश्ररेट पुलिस की तरफ से यातायात शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देशानुसार डीसीपी यातायात एवं मुख्यालय शहीन सी के सुपरविजन में एडीसीपी शालिनी राज के नेतृत्व में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयतिी पर राष्ट्रीय एवं जन सुरक्षार्थ सच्ची श्रदांजलि स्वरूप पिलार बालाजी मंदिर प्रांगण बनाड़ रोड में यातायात निरीक्षक सुन्दरकल्ला,एएसआई हनुमान सिंह मय यातायात शिक्षा टीम द्वारा यातायात शिक्षा मोबाईल वैन के माध्यम से आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों की पीपीटी तथा हेलमेट लघु फिल्म दिखा कर यातायात शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बाइक चोरी के आरोप में झंवर थाने का हिस्ट्रीशीटर प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार

कार्यक्रम में आमजन को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए सडक़ दुर्घटनाएं व इनसे होने वाली मौतों के ऑकड़े बताते हुए इसमें कमी लाने के लिए समझाइश के साथ अपील की गई। आमजन को हेलमेट पहनने,सीट बेल्ट लगाने,निर्धारित गति से तेज नहीं चलाने,वाहन चलाते समय मोबाईल पर बात नहीं करने, गलत दिशा में वाहन नही चलाने तथा नाबालिग कैडेट्स को वाहन नहीं चलाने की समझाइश की।

मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना की दी जानकारी 
सडक़ दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तुरन्त अस्पताल पहुंचाने व त्वरित मदद करने वाले गुड सेमेरिटन (अच्छे मददगार) के उच्चतम न्यायालय के दिशा- निर्देशों एवं मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित सभी आमजन को सडक़ सुरक्षा की शपथ दिलाई व यातायात नियमों के पेम्पलेट वितरित किए गए।

Related posts: