खतरनाक पुलिया पर बुजुर्ग के साथ लूटपाट करने का आरोपी बाइक सहित गिरफ्तार
- लूट की रकम को शराब के नशे में उड़ाया
- सहयोगी युवक को शांतिभंग में पकड़ा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज), खतरनाक पुलिया पर बुजुर्ग के साथ लूटपाट करने का आरोपी बाइक सहित गिरफ्तार। शहर की सरदारपुरा पुलिस ने 11 जून को खतरनाक पुलिया पर बुजुर्ग से लूटपाट करने के आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त गाड़ी को बरामद किया है।
आरोपी नशे का आदी है और लूट के पैसों को नशे में उड़ा दिया। आरोपी द्वारा एक्सीडेंट का बहाना करके छीना झपटी करता था। इसके खिलाफ शास्त्री नगर थाना इलाके में भी एक वारदात की गई थी। आरोपी के एक सहयोगी को शांतिभंग में पकड़ा गया है।
थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि आरोपी भदवासिया स्कूल के पास महामंदिर निवासी विक्की टाक को गिरफ्तार किया गया। उसने वारदात करना स्वीकार किया है। न्यू पावर हाउस रोड सेक्टर 7 निवासी 77 साल के पारसमल भंसाली के साथ यह लूट हुई थी।
रिपोर्ट के अनुसार वे रेलवे स्टेशन से अपने घर जा रहे थे तथी खतरनाक पुलिया-डीआर एम आफिस के बीच एक मोटर साईकिल सवार ने उनकी गाड़ी के आगे लाया और बोला कि आपने टक्कर मारी है। बदमाश ने उनकी जुपिटर गाड़ी की चाबी ले ली एवं जेब मे हाथ डालकर लगभग 6 हजार छीनकर भाग गया।
देश ने पहली बार गरीब कल्याण और विकास को चरितार्थ होते देखा:पटेल
थानाधिकारी सोनी ने बताया कि घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज आसूचना संकलन व अन्य तकनीकी साधनों को उपयोग में लेते हुए छीपा झपटी करने वाले अज्ञात बदमाश की पहचान विक्की के रूप में की गई।
आरोपी के सहयोगी आरोपी प्रमोद निवासी व्यास कॉलोनी एयरफोर्स मेन गेट के पास एयरपोर्ट जोधपुर को शांतिभंग में पकड़ा गया है।पुलिस टीम में एएसआई थानाराम, हैड कांस्टेबल प्रहलाद, कांस्टेबल संतराम,राजा राम,मोतीलाल एवं विष्णुदत्त शामिल थे।
