बाइक चोरी के आरोप में झंवर थाने का हिस्ट्रीशीटर प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बाइक चोरी के आरोप में झंवर थाने का हिस्ट्रीशीटर प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार। शहर की बोरानाडा पुलिस ने बाइक चोरी के प्रकरण में एक झंवर थाने के हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक को जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में 29 प्रकरण दर्ज हो रखे है।
थानाधिकारी डॉ.हनुवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि 15 मई को भीलों की ढाणी पाल सांगरिया रोड निवासी मनोहर की तरफ से अपनी बुटेल चोरी की रिपोर्ट दी गई थी। बाद में यह मोटरसाइकिल झंवर रोड पर अणदाराम फॉर्म हाउस के पीछे खाली जगह कच्ची रोड किनारे झांडियों में मिल गई।
खतरनाक पुलिया पर बुजुर्ग के साथ लूटपाट करने का आरोपी बाइक सहित गिरफ्तार
मोटर साईकल चोर रविन्द्रनाथ उर्फ खल्ला निवासी खुडाला झवंर ने चोरी करने स्वीकार करने पर उसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ चोरी के 26,दो नकबजनी,आर्म्स एवं अपहरण में केस दर्ज हो रखे हैं।
