Doordrishti News Logo

मोबाइल शॉप के टूटे ताले चार लाख की नगदी चोरी

  • फुटेज में दिखा नकबजन
  • तलाश जारी

जोधपुर(डीडीन्यूज),मोबाइल शॉप के टूटे ताले चार लाख की नगदी चोरी। शहर के पाल बालाजी मंदिर के सामने एक मोबाइल शॉप में 14-15 मई की रात में अज्ञात नकबजन ने सैंध लगाकर चार लाख से ज्यादा की नगदी चोरी कर ली। दुकान के शटर के ताले तोड़े गए।

इस बारे में दुकान मलिक ने रिपोर्ट दी है। सीसीटीवी फुटेज में शातिर नकबजन दिखा है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। संभवत: आज शाम तक मामले में खुलासा किया जा सकता है।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया मल्टी एजेंसी सेंटर का उद्घाटन

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी ईश्चरचंद पारिक ने बताया कि प्रभु पाश्र्वनाथ नगर पाल रोड निवासी विजय किशन सिंघल पुत्र राधाकिशन सिंघल की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसकी एक मोबाइल शॉप पाल बालाजी मंदिर के सामने बजरंग मोबाइल के नाम से है। 14-15 मई की रात को अज्ञात शख्स ने दुकान के शटर के ताले तोडक़र वहां से 4 लाख 3320 रुपए की नगदी चुरा ली।

थानाधिकारी पारिक ने बताया कि प्रकरण दर्ज करते हुए जांच एएसआई स्वरूप सिंह के हवाले की गई। सीसीटीवी फुटेज मेंं नकबजन दिखा है,जिसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026