सड़क हादसे में दंपत्ति घायल,पत्नी की मौत
जोधपुर(डीडीन्यूज),सड़क हादसे में दंपत्ति घायल,पत्नी की मौत। शहर के निकट सूरसागर स्थित राजाराम सर्किल के पास में बाइक सवार दंपत्ति को किसी वाहन चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों घायल हो गए। बाद में महिला की अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। इस बारे में पति की तरफ से सूरसागर थाने में रिपोर्ट दी गई है।
जोधपुर: जयपुर-जोधपुर इंटरसिटी में शनिवार से दो एसी डिब्बों की वृद्धि
सूरसागर पुलिस ने बताया कि कुड़ी भगतासनी निवासी अनिल पुत्र श्रवण मिरासी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह अपनी पत्नी रेशमा के साथ 12 मई को बाइक से राजाराम सर्किल रोड से निकल रहा था। तब किसी वाहन चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे हादसे में वे दोनों घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर बाद में रेशमा की मौत हो गई। मामले में जांच हैडकांस्टेबल सेणीदान की तरफ से की जा रही है।
Related posts:

23 पंचायत समितियों में 16 पर कांग्रेस की जीत

रोजगार शिविर में 330 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन

तीन देशी महिलाएं सहित चार शांतिभंग में पकड़े

आपसी विवाद में स्कार्पियो में तोड़फोड़ कर मारपीट

बोलेरो चालक ने ली बाइक सवार की जान

साइबर फ्रॉड के केस में पुलिस दर्ज कर रही धोखाधड़ी के प्रकरण
ट्रांसजेंडर समुदाय को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

हाईवे से 27 निराश्रित पशुओं को पकडक़र भिजवाया गौशाला

