खेत और केर के पेड़ की आड़ में छुपाकर रखी शराब बरामद,12 कार्टन जप्त
जोधपुर, शहर के निकट मथानिया कस्बे के जेलू गांव में पुलिस ने एक खेत पर दबिश देकर अवैध शराब के साथ आरोपी को पकड़ा। इसी क्षेत्र में केर के पेड़ की आड़ में छुपाकर रखी गई अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने दोनों जगहों से करीबन 12 कार्टन अवैध शराब जब्त की। आबकारी अधिनियम में केस बनाया गया है।
थानाधिकारी राजीव भादू ने बताया कि जेलू गांव में लादूजी की ढाणी निवासी जयसिंह पुत्र भंवरसिंह के खेत पर एसआई रामलाल ने दबिश दी। यहां खेत में छुपाकर रखे 96 पव्वे देशी मदिरा जब्त की गई। थाने के ही एसआई राजूराम ने केरलानाडा जेलू के बीच में सूचना पर एक खेत पर केर के पेड़ की आड़ में छुपाकर रखे 9 कार्टन अवैध शराब जब्त की। किसी वाहन में भर कर यह शराब लाई गई थी। इसमें अज्ञात शख्स के खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस बनाया गया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

हत्या में प्रयुक्त पिकअप जब्त

फेसबुक के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए

दुकान पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

चोपड़ के खनन एरिया में सूने स्थान से पकड़ा गया 12 हजार का इनामी

25.970 किलो अवैध डोडा-पोस्त बरामद आरोपी गिरफ्तार

नाबालिगों से छेड़छाड़ विवाद में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

वीर सपूतों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं: शेखावत

परीक्षा शुल्क वृद्धि के विरोध में छात्र संगठनों का प्रदर्शन

