Doordrishti News Logo

बच्चे के अपहरण एवं फिरौती के मामले में आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बच्चे के अपहरण एवं फिरौती के मामले में आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा। अपर जिला न्यायालय संख्या चार जोधपुर महानगर के न्यायाधीश तरुण कुमार कुमावत ने प्रॉपर्टी कारोबारी सियाराम के बच्चे के अपहरण के 10 साल पुराने मामले में सभी पांच आरोपियों को आजीवन कारावास और 20 हजार-20 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है।

राजस्थान सरकार की ओर से पैरवी के लिए नियुक्त अपर लोक अभियोजक दशरथ सिंह राजपुरोहित ने बताया कि प्रॉपर्टी कारोबारी सियाराम ने 12 मार्च 2016 को अपने बच्चे के अपहरण का मुकदमा पुलिस थाना बनाड़ में दर्ज करवाया। 12 मार्च 2016 को सुबह बच्चा घर के बाहर गली में खेल रहा था। तब एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार होकर आए अपराधियों ने बच्चे को जबरदस्ती उठाकर कार में डालकर भाग गए। उसी दिन लगभग 10 .30 बजे सियाराम के मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल कर डेढ़ करोड़ की फिरौती मांगी गई तथा पुलिस को सूचना नहीं देने के लिए धमकाया गया।

15 मार्च 2016 को बच्चा बावड़ी स्थित एक होटल के पास सुरक्षित मिल गया जिसकी सूचना स्वयं बच्चे द्वारा अपनी मां को दी गई। मामले में बनाड़ पुलिस थाना के तत्कालीन उप निरीक्षक एवं अनुसंधान अधिकारी कमलदान चारण ने आरोपियों को पारिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया तथा अनुसंधान पश्चात आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में चार्जसीट प्रस्तुत की।

दशरथ सिंह राजपुरोहित,अपर लोक अभियोजक ने न्यायालय से अपराधियों का अपराध गंभीर प्रकृति का होने की वजह से अपराधियों को कठोर दंड से दंडित करने की मांग की जबकि आरोपियों ने निर्दोष होने की बात कही।

अपर जिला न्यायालय संख्या चार जोधपुर महानगर के न्यायाधीश तरुण कुमार कुमावत ने शनिवार को कुल 32 गवाह,84 दस्तावेजी साक्ष्य के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध आरोपों को संदेह से परे सिद्ध मानते हुए सभी 5 अभियुक्त जितेंद्र सिंह,नटवर सिंह,रिड़मल सिंह,लोकेश सारण व राजू सिंह उर्फ राजेंद्र सिंह को दोषी ठहराते हुए आजीवन कठोर कारावास एवं 20000-20000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।

Related posts:

सीजेपी कार्यक्रम में मारपीट करने वाले एबीवीपी और भाजयुमो कार्यकर्ता रिहा

August 24, 2026

मेले में रामदेवरा के लिए चलेगी 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेन

August 24, 2026

जोजरी-बांडी व लूणी नदी के 100 मीटर के दायरे में निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

August 24, 2026

आर्मी कैप्टन की वर्दी में घूम रहा युवक गिरफ्तार

August 24, 2026

प्रो.डॉ गोयल ने संभाला सायंकालीन अध्ययन संस्थान के निदेशक का कार्यभार

August 24, 2026

रेलवे खानपान इकाइयों की रोज होगी जांच

August 24, 2026

नाम किसी और का..सफर आपका...रेलवे जांच में पकड़े गए तो होगी जेब ढीली

August 24, 2026

आवेदन जमा कराने उमड़ा उत्साह ढोल-थाली के साथ पहुंचे दावेदार

August 24, 2026

ऑनलाइन घरेलु सामान के खरीद के चक्कर में 1.31 लाख की ठगी

August 24, 2026