केन्द्रीय कारागृह में विधिक जागरूकता व जैव विविधता शिविर आयोजित

  • जिला विधिक सेवा प्राधिकरण
  • बंदियों को कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों व पर्यावरण सरंक्षण के लिए किया गया प्रेरित

जोधपुर(डीडीन्यूज),केन्द्रीय कारागृह में विधिक जागरूकता व जैव विविधता शिविर आयोजित।राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,जयपुर के निर्देशानुसार अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सत्र न्यायाधीश जोधपुर जिला) पूरण कुमार शर्मा एवं सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर जिला डॉ.मनीष हरजाई द्वारा गुरुवार को केन्द्रीय कारागृह,जोधपुर में कानूनी अधिकारों व विधिक सहायता योजनाओं एवं जैव विविधता के संबंध में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पूरण कुमार शर्मा ने उपस्थित बंदीजन को उनके अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में जानकारी प्रदान की तथा उन्हें प्रेरित किया गया कि कारावास के दौरान वे अपने समय का सदुपयोग करें तथा जीवन निर्माण एवं सेवा कार्यों की ओर अग्रसर हों। पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता के संबंध में जागरूकता बावत प्रोत्साहित किया गया।

दो दिवसीय स्मार्ट अनुबंध प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

कार्यक्रम में सचिव डॉ.मनीष हरजाई द्वारा जेल में बंदियों को समाज में मुख्यधारा में समाहित होने के लिए प्रोत्साहित किया गया। अपनी अभिरूचियों को विकसित करने वावत प्रेरित किया। कारागृह में बंदियों को समाज एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित होने एवं उनके सम्बन्ध में भागीदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। बंदीजनों को जैव विविधता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया गया। पर्यावरण संरक्षण को सभी की सामूहिक जिम्मेदारी बताया।

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026