तंवर्स लीगल कंपास पुस्तक पर व्याख्यानमाला आयोजित
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),तंवर्स लीगल कंपास पुस्तक पर व्याख्यानमाला आयोजित। राजस्थान अप्रधान खनिज रियायत नियम,2017 पर आधारित भारत के पहले नियम-दर-नियम द्विभाषी संस्करण “तंवर्स लीगल कंपास: नेविगेटिंग द माइनर मिनरल कन्सेशन रूल्स,2017”पर व्याख्यानमाला गुरुवार को एक होटल में आयोजित हुई।
इस पुस्तक का लेखन राजस्थान सरकार के खान एवं भू-विज्ञान विभाग के पूर्व निदेशक दीपक तंवर द्वारा किया गया है। कार्यक्रम में प्रो डीएम सुराणा,डॉ एनके खंडेलवाल,अतिरिक्त महाधिवक्ता महावीर विश्नोई,एसएस पटेल, केके बोड़ा,प्रकाश पुरोहित,पीआर दवे सहित विधि विशेषज्ञ, खान विभाग के अधिकारी एवं खनन पट्टाधारी उपस्थित थे।
स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया रक्षा बंधन पर्व
तंवर ने कहा यह पुस्तक केवल एक अकादमिक संकलन नहीं,बल्कि 34 वर्षों के प्रशासनिक व क्षेत्र-परीक्षित अनुभवों का निचोड़ है। खनन कानून की जटिलताओं को सुलझाने के लिए इसमें हिंदी और अंग्रेजी का समान समन्वय किया गया है। हमारा मुख्य ध्येय देश और प्रदेश की खदान पर खड़े पर्यवेक्षक से लेकर उच्च न्यायालय में बहस करते अधिवक्ता तक सभी को एक ही मंच पर सटीक व व्यावहारिक कानूनी दिशा-सूचक प्रदान करना है।
