महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में सीखे आत्मरक्षा के गुर
- चांदपोल में प्रारंभ हुआ नारी आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर
- पहले ही दिन युवतियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग
जोधपुर,महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में सीखे आत्मरक्षा के गुर। मरूधर नारी सशक्तिकरण संगठन की ओर से महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित नारी आत्मरक्षा प्रशिक्षण का सात दिवसीय शिविर सोमवार से चांदपोल के गौर मैदान पर प्रारंभ हुआ।
यह भी पढ़ें – मतदान तिथि पर सार्वजनिक अवकाश घोषित
संगठन की पुष्पा दीदी व शिविर संयोजन आरती श्रीमाली ने बताया कि शिविर के पहले ही दिन 13 वर्ष से अधिक आयु की बालिकाएं और महिलाओं में आत्मरक्षा के गुर सीखने के प्रति जोरदार उत्साह देखा गया। श्रीमाली ने बताया कि 30 जून तक सुबह साढ़े छह से साढ़े सात बजे तक लगने वाले शिविर में राजस्थान पुलिस के अनुभवी मास्टर पुलिस ट्रेनर द्वारा गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें – 142 साल का हुआ अपना जोधपुर रेलवे
उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान महिलाओं को सुरक्षा और आत्मरक्षा में वृध्दि के साथ-साथ बौद्धिक विकास का मूल मंत्र भी दिया जाएगा। सभी नियमित प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

