सर्व समाज संतों के साथ मिलकर जिला कलक्टर और पुलिस कमिश्नर को सौंपे ज्ञापन
सूरसागर उपद्रव मामला
जोधपुर,सर्व समाज संतों के साथ मिलकर जिला कलक्टर और पुलिस कमिश्नर को सौंपे ज्ञापन।सूरसागर में दो पक्षों के बीच हुई झड़प को लेकर सोमवार को सर्व समाज के प्रतिनिधि मंडल ने संतों के सान्निध्य में जिला कलक्टर और पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने उनको ज्ञापन सौंपकर सूरसागर में उपद्रव करने वाले दोषियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की।
यह भी पढ़ें – चौधरी जिला अध्यक्ष,यामिनी शर्मा चुनी गई सचिव
प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की एकतरफा कार्रवाई न की जाए। दोषियों को बख्शा न जाए। ज्ञापन देने आए लोगों ने बताया कि सूरसागर क्षेत्र में एक समाज विशेष के लोग द्वारा पिछले कई वर्षों से अनैतिक कार्य कर महिलाओं व लड़कियों के साथ छेडख़ानी कर रहेे है जिसकी वजह से पहले भी क्षेत्र में दंगे हुए तथा जानमाल की क्षति हुई है। उन्होंने इस प्रकार की गंभीर घटनाओं के कारण भी बताए है। उन्होंने बताया कि राजाराम चौराहे पर अवैध मीट की दुकानें संचालित हो रही है जो मंदिरों के पास है तथा जिससे हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचती है इसको बंद करवाया जाए।
यह भी पढ़ें – मतदान तिथि पर सार्वजनिक अवकाश घोषित
चौराहें पर सडक़ सीमा में अतिक्रमण हो रखा है उसकी जांच करके अवैध निर्माण ध्वस्त करवाया जाए। नो एंट्री जोन होने के बाद भी चौराहे पर व मुख्य सडक़ पर भारी वाहन खड़े रहते है जिससे यातायात बाधित रहता है और आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती है इसकी जांच करके दुरस्त किया जाए। देर रात तक दुकानें खुली रहने के कारण असामाजिक तत्व वहां समूह के रूप में बैठे रहते है जिससे राहगीरों को परेशान करना व उनसे लूटपाट करना आम बात है, इसको रोका जाए।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

