Doordrishti News Logo

कई राज्यों से आए नेताओं ने शेखावत के घर जाकर शोक संवेदना प्रकट की

  • उप्र के जलशक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह, सांसद ओम माथुर, सांसद दीया कुमारी ने पुष्पांजलि अर्पित की
  • राजस्थान प्रभारी भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अरुण सिंह 17 को आएंगे

जोधपुर, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के घर शोक संवेदना प्रकट करने शनिवार को देश के अनेक राज्यों और राजस्थान के विभिन्न स्थानों से गणमान्य लोगों और जनप्रतिधि भाजपा नेता जोधपुर पहुंचे। भाजपा संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि उत्तरप्रदेश के जलशक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह, राज्यसभा सांसद ओमप्रकाश माथुर, सांसद राजेन्द्र गहलोत, झुंझुनूं सांसद नरेंद्र कुमार, सिरोही जालोर सांसद देवजी पटेल, बीजेपी की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, बांसवाड़ा विधायक कनकमल कटारा, प्रदेश महामंत्री एवं राजसमन्द सांसद दीया कुमारी, तारातरा मठ के गादीपति महंत प्रतापपुरी, पूर्व पाली सांसद बद्रीराम जाखड़ ने केन्द्रीय मंत्री शेखावत की माता को पुष्पांजलि अर्पित की।आरसीए अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य वैभव गहलोत, मनीषा पंवार विधायक जोधपुर सहित अनेक कांग्रेस नेता केन्द्रीय मंत्री शेखावत के निवास पहुंच कर उनकी माता को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

 

कई राज्यों से आए नेताओं ने शेखावत के घर जाकर शोक संवेदना प्रकट की

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष सांसद हनुमान बेनीवाल भी शेखावत से मिले। राजस्थान सफाई आयोग के पूर्व अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश टायसन, विधायक दीप्ती महेश्वरी, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरियाणा महिला मोर्चा प्रभारी नन्दा डगला, कुंभलगड़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़, पूर्व सांसद सीआर चौधरी, पूर्व विधायक मलखान सिंह बिश्नोई, जेडीए के पूर्व अध्यक्ष प्रो महेन्द्र सिंह राठौड़, प्रो एनएस शेखावत, एमबीएम विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो अजय शर्मा, भाजपा मीडिया सम्पर्क प्रमुख आनन्द शर्मा, पूर्व सांसद नारायण पंचारिया, पूर्व जिला प्रमुख मुन्नी देवी गोदारा, आईएएस शक्ति सिंह राठौड़ सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, प्रधान,सरपंच,पार्षद,भाजपा कार्यकर्ता और कांग्रेस के नेता शोक व्यक्त करने के केन्द्रीय मंत्री शेखावत के निवास पहुंच कर पुष्पांजलि अर्पित की। रामस्नेही महंत रामप्रसाद, जयपुर चौमू राजपरिवार की रुकक्षमनी कुमारी भी श्रद्धांजलि देने पहूंची। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह सहित अनेक भाजपा नेता रविवार 17 अक्टूबर को जोधपुर आएंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026