Doordrishti News Logo

जोधपुर में वकीलों ने काली पट्टी बांध कर किया कार्य

  • अधिवक्ता के आत्मदाह का मामला
  • जताया विरोध  

जोधपुर, ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन (एआईएलयू) के आह्वान पर सीकर जिले की खंडेला तहसील में अधिवक्ता हंसराज मावलिया द्वारा उपखंड अधिकारी एवं थानाधिकारी के द्वारा प्रताडि़त करने के बाद आत्मदाह करने का मामले में जोधपुर अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। सोमवार को कोर्ट में वकीलों ने काली पट्टी बांध कर विरोध जताते हुए कार्य किया।

उल्लेखनीय है कि सीकर में अधिवक्ता हंसराज मावलिया ने न्यायिक कार्यों में उपखण्ड अधिकारी के भ्रष्ट कार्य प्रणाली के चलते आत्मदाह कर लिया एवं इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अधिवक्ता द्वारा सुसाइड नोट में उपखण्ड अधिकारी एवं थानाधिकारी पर मानसिक रूप से प्रताडि़त करने का आरोप लगाया गया था। जोधपुर में अधिवक्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में न्यायिक आयोग का गठन करने, आरोपित अधिकारीयों की अविलंब गिरफ्तारी कर सेवा से बर्खास्त करने, मृतक अधिवक्ता को 1 करोड़ रूपए का मुआवजा एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, राज्य में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा न्यायिक अधिकारी के रूप में खुले तौर पर भ्रष्टाचार करने वाले तंत्र को तोडऩे के लिए प्रभावी कदम उठाने एवं बार काउंसिल ऑफ राजस्थान द्वारा तैयार राजस्थान एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट विधानसभा में पारित करवाकर लागू करने की मांग की थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नए आयकर अधिनियम की जानकारी दी

September 16, 2026

फर्जी नंबर की फॉर्चूनर से 378 किलो डोडापोस्त बरामद तस्कर फरार

September 16, 2026

ट्रैक्टर और इको गाड़ी की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल

September 16, 2026

स्थानीय लोगों की सूचनाओं से तस्करी पर प्रहार:पुलिस महानिदेशक

September 16, 2026

रंगाई छपाई का दूषित पानी सीवर लाइन से जोजरी में छोड़ा चार लोगों पर केस दर्ज

September 16, 2026

निजी अस्पताल के पास से बोलेरो में रखा लेपटॉप बैग और क्रेडिट कार्ड चोरी

September 16, 2026

किला रोड गणेश मंदिर के पास देर रात मारपीट

September 16, 2026

वार्ड 50 के मतदान केन्द्र 338 क्षेत्र में 16 को सार्वजनिक अवकाश

September 16, 2026

उम्मेद अस्पताल गेट संख्या पांच के सामने देर रात फायरिंग की आशंका में पुलिस की भागदौड़

September 16, 2026