जोधपुर, शहर के अंदरूनी क्षेत्र त्रिपोलिया में एक गोदाम से लाखों की साडिय़ां पार हो गई। साडिय़ों का काफी स्टाक कर रखा गया था। मगर वो धीरे धीरे पार हो गई। दुकानदार ने अपने एक पुराने नौकर पर संदेह जताया है। जोकि नाबालिग बताया जाता है। इसमें उसके साथ कुछ और लोग मिले हो सकते है। सदर बाजार पुलिस ने घटना को लेकर केस दर्ज किया है। सदर बाजार पुलिस ने बताया कि इस बारे में रावजी की हवेली कबूतरों का चौक निवासी प्रमोद पुत्र ओमप्रकाश सोलंकी तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि त्रिपोलिया बाजार में उसकी श्रीअंबे साडिज़ नाम से दुकान गोदाम आया है। लॉक डाउन की अवधि में यहां पर लाखों की साडिय़ां रखी थी। जोकि बाद में धीरे धीरे स्टाक में कम होती गई। सीसीटीवी फुटेज जांचने पर उसके दुकान का एक कर्मचारी अपने साथियों संग वारदात को अंजाम देता दिखा है। उसने दुकान से 10-12 लाख की साडिय़ां चोरी होना बताया है। फिलहाल सदर बाजार पुलिस इस बारे में तफ्तीश कर रही है। पुलिस ने बताया कि नामजद आरोपी नाबालिग हो सकता है। पड़ताल की जा रही है।