Doordrishti News Logo
  • जहर खुरानी का मामला
  • दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग
  • फुटेज मिले ताले तोडऩे के

जोधपुर, शहर के सरदारपुरा डी रोड पर स्थित चौपहिया वाहन कारोबारी के परिवार को जहर खुरानी का शिकार बनाने वाले नेपाली दंपती का सुराग हाथ नहीं लगा है। मगर यानी 9 जनवरी की तकरीबन रात डेढ़ से ढाई बजे के बीच इन लोकेशन शास्त्रीनगर हलके में मिल्कमैन कॉलोनी के आस पास आई है। जहां पर उन्होंने दो दुकानों के शटर तोड़ें है। साथ ही एक डॉक्टर के मक ान में रहने वाले व्यक्ति के घर पर बेल भी बजाई। पुलिस पूर्णतया आशंका बनी है कि ये लोग वो ही है। सीसीटीवी फुटेज में नेपाली मोहन नजर

आता है। जो कि साफतौर पर प्रतीत भी हो रहा है। इस पीछे एक बड़ी गैंग से इंकार नहीं किया जा सकता है। इन नेपालियोंं जिस व्यक्ति  ने काम पर रखवाया था उसका नाम प्रकाश बताया जाता है। प्रकाश इन नेपालियों के मामा के गांव का बताया जाता है। पुलिस को आशंका है कि प्रकाश का भी इसमें कोई बड़ रोल हो सकता है और बड़ा गिरोह इसमें शामिल हो सकता है। शास्त्रीनगर थानाधिकारी पंकज कुमार माथुर ने बताया कि 9 जनवरी की अर्ध रात्रि को मोबाइल शॉप व अन्य दुकान के ताले टूटे पाए गए। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे है। रात को एक घर में बेल भी बजाई गई थी। इधर पुलिस सूत्रों के मुताबिक शहर में नेपालियों की कोई बड़ी गैंग सक्रिय हो सकती है जोकि इस तरह की वारदातों को अंजाम देने में जुटी हो। शहरभर में तीन से चार हजार घरों में नेपाली कामकाज देख रहे है साथ ही नौकरी कर रहे है। इनका कोई बड़ा मकसद भी हो सकता है। 9 जनवरी की रात को सरदापुरा डी रोड पर रहने वाले चौपहिया वाहन कारोबारी के परिवार को जहर खुरानी का शिकार बनाया गया था। मगर नेपाली दंपती मोहन व एक महिला जिसको वह अपनी पत्नी बताता था कमला का आज दूसरे दिन भी सुराग हाथ नहीं लगा है। पुलिस इनकी सरगर्मी से तलाश में लगी है।
शहर के लोगों का नेपालियों से उठा विश्वास
इस घटनाक्रम के बाद शहर में रहने वाले ज्यादातर लोगों अब नेपालियों से विश्वास उठता नजर आ रहा है। इतना ही नहीं अन्य बाहरी प्रदेशों से आकर घरों में नौकरी कर रहे लोगों पर भी विश्वास आसानी से शहर की जनता करेगी नहीं लग रहा है।

Related posts:

छह किलो अफीम का दूध व 6.95 लाख रुपए के साथ तस्कर गिरफ्तार

July 19, 2026

कोटा स्टेशन के पुनर्विकास के कारण ट्रेनें मार्ग परिवर्तित रहेगी

July 19, 2026

श्रीभादरिया लाठी स्टेशन पर दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ

July 19, 2026

हड़पसर-जोधपुर-सुपरफास्ट ट्रेन 7 ट्रिप रद्द

July 19, 2026

पीएम मोदी ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट टीम को दी बधाई

July 19, 2026

लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल का पदस्थापना समारोह संपन्न

July 19, 2026

एनआई एक्ट प्रकरणों के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 239 प्रकरणों का निस्तारण

July 19, 2026

विशेष अभियान के तहत लग्जरी/स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण

July 19, 2026

मारुति सुजुकी ने आईटीआई जोधपुर के 18 प्रशिक्षार्थियों को दिए लेटर ऑफ इंटेंट

July 19, 2026