Doordrishti News Logo

डबल मुनाफे का लालच देकर लाखों की ठगी

  • दोस्ती मेंं दगा
  • पिता पुत्र ने मिलकर युवक से लाखों ऐंठ लिए
  • पीडि़त पहुंचा थाने में

जोधपुर,डबल मुनाफे का लालच देकर लाखों की ठगी। शहर के महामंदिर सर्किल के पास रहने वाले एक युवक को उसके दोस्त और उसके पिता ने अपनी ठगी का शिकार बनाने हुए लाखों रुपए ऐंठ लिए। रुपए इंवेस्ट कर डबल करने का झांसा देकर यह ठगी की गई। कुछ समय तक तो मुनाफा देते रहे अंत में बंद कर दिया। पीडि़त ने अब महामंदिर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी है।

यह भी पढ़ें – राजस्थान अधिवक्ता कल्याण कोष की न्यासी समिति की बैठक सम्पन्न

महामंदिर सर्किल स्थित मांगलिक भवन के पास रहने वाले अंकित बाफना पुत्र सुनील जैन की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि भदवासिया निवासी राहुुल दाधित उसका दस साल से मित्र था। वह यूएस मार्केट एवं फोरेन करेंसी मेें इंवेस्ट का काम करता है। उसने इंवेस्ट के लिए कई बार कहा। आखिरकार उसने झांसे में लेकर पैसे इंवेस्ट करने को कहा। पीडि़त का कहना है कि पहली बार उसने अक्टूबर 23 को तीन लाख रुपए इंवेस्ट किए थे। यह रुपए राहुल की पत्नी के खाते में डाले गए। उसके पिता राजेश दाधिच भी यही काम करते हैं। पहले तीन लाख इंवेस्ट किए जाने पर अगले दिन से तीन हजार रुपए मुनाफे के तौर पर भेजे गए। फिर पीडि़त की तरफ से दो बार बैंक लोन लेकर 9.5 लाख से ज्यादा रकम दी गई। इसके अलावा 3.75 लाख अलग से दिए जाने के साथ कई बार रोकड़ रुपए दिए गए। 46 दिनों तक यह लोग उसे मुनाफा देते रहे मगर बाद में मुनाफा कम करने के साथ फोन उठाना बंद कर दिया। पीडि़त ने अब पिता पुत्र के साथ राहुल की पत्नी को नामजद कराते महामंदिर थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी है।

चार सौ लीटर अवैध पेट्रोल बरामद
एसीपी बोरानाडा नरेंद्र सिंह देवड़ा ने मोगड़ा में अवैध 4 सौ लीटर पेट्रोल बरामद कर प्रमोद विश्रोई और बंशीलाल विश्नोई के खिलाफ ईसी एक्ट में विवेक विहार थाने में मामला दर्ज कराया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

तेजा मंदिर में चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार

February 14, 2026

You missed