Doordrishti News Logo

सेवानिवृत प्रधानाचार्य से बाइक सवार बदमाशों ने लूटा पर्स

आंखों की जांच के लिए डॉक्टर के पास जा रही थी

जोधपुर,सेवानिवृत प्रधानाचार्य से बाइक सवार बदमाशों ने लूटा पर्स। शहर के सरदारपुरा स्थित चिल्ड्रन पार्क दसवीं बी रोड पर स्कूटी सवार सेवानिवृत प्रधानाचार्य से बाइक सवार दो बदमाश उनका पर्स लूट कर ले गए। पर्स में मोबाइल,आठ हजार की नगदी और एक सोने की अंगूठी थी। इस बारे में सरदारपुरा थाने में लूट का प्रकरण दर्ज करवाया गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें – कांग्रेस ने पानी के बजाय मोबाइल को दी प्राथमिकता-शेखावत

आडा बाजार जूनी मंडी श्यामजी की पोल निवासी मीना कल्ला पत्नी प्रमोद कुमार कल्ला की तरफ से रिपोर्ट दी गई। वे सेवानिवृत प्रधानाचार्य है। शनिवार को वे अपनी आंखों की जांच के लिए स्कूटी पर सवार होकर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड डॉक्टर के पास जा रही थी। जब वे चिल्ड्रन पार्क दसवीं बी रोड पर पहुंची तब पीछे से एक बाइक पर दो बदमाश आए और उनके हाथ से पर्स झपट कर ले गए। पर्स में आठ हजार रुपए,एक मोबाइल और सोने की अंगूठी थी। बदमाशों की बाइक के नंबर नहीं देख सके,गाड़ी नंबर प्लेट मुड़ी हुई थी। सरदारपुरा पुलिस ने लूट का प्रकरण दर्ज करते हुए अब जांच आरंभ की है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: