प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा विज्ञान द्वितीय चरण सम्पन्न

जोधपुर, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा (विज्ञान) सम्पन्न हुई। जोधपुर संभाग मुख्यालय पर द्वितीय चरण में 29 जून को दो पारियों में प्रातः 10 से दोपहर 12 बजे एवं दोपहर 2.30 से सायं 4.30 बजे तक जोधपुर शहर एवं उसके निकटतम केंद्रों सालावास, तनावड़ा, केरू, डांगियावास आदि पर आयोजित की गई थी।

अपर जिला कलेक्टर (शहर-प्रथम), जोधपुर एवं परीक्षा समन्वयक रामचंद्र गरवा ने बताया कि बुधवार 29 जून को द्वितीय चरण में जोधपुर संभाग मुख्यालय पर 101 परीक्षा केन्द्रों पर प्रथम पारी में कुल 31752 अभ्यर्थियों में से 20979 अभ्यर्थी उपस्थित (66.07 प्रतिशत) तथा 10773 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे तथा द्वितीय पारी में कुल 31752 अभ्यर्थियों में से 20718 अभ्यर्थी उपस्थित (65.25 प्रतिशत) तथा 11034 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

उन्होंने बताया कि उक्त परीक्षा के निष्पक्ष एवं सफल संपादन के लिए 21 सतर्कता दलों का गठन किया गया, जिसमें वरिष्ठ आरएएस अधिकारी को सतर्कता दल का प्रभारी एवं आरपीएस अधिकारी, राजस्थान शिक्षा सेवा अधिकारी को सतर्कता दल का सदस्य बनाया गया।

उन्होंने बताया कि उक्त परीक्षा द्वितीय चरण में बुधवार 29 जून को जोधपुर संभाग मुख्यालय पर चाक-चौबंद व्यवस्था के साथ शांति एवं सफलतापूर्वक संपादित हो गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026