हादसा: कायलाना झील में डूबने से दो की मौत

  • अमावस्या के अवकाश पर कायलाना घूमने आया था युवक
  • नहाते समय डूबा
  • बचाने गए दो भाई भी डूबे
  • 2 की मौत, एक को बचाया

जोधपुर, शहर के कायलाना झील के किनारे नहाते समय एक युवक पानी में डूब गया। जिसे बचाने के लिए दो भाई भी कायलाना में कूद गए। इसमें दो भाइयों की मौत हो गई, जबकि तीसरे को जिंदा बाहर निकाल लिया।
राजीव गांधी नगर थानाधिकारी अनिल यादव ने बताया कि बाड़मेर जिले में पाटोदी हाल डीपीएस सर्कल निवासी केसाराम प्रजापत, उसके दोनों भाई और एक साथी श्रमिक शाम को घूमने के लिए कायलाना झील गए। वहां पर वे नहाने लगे। सभी किनारे नहा रहे थे, लेकिन इस बीच गौतम प्रजापत का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूबने लगा। उसे डूबता देख केसाराम ने भी पानी में छलांग लगा ली। मगर छोटे भाई को बचाने गया भाई भी गहरे पानी में डूबने लगा। तभी तीसरा भाई भी दोनों भाइयों को बचाने के लिए पानी में कूद गया। तीनों भाइयों को डूबता देख साथी श्रमिक और वहां मौजूद लोग चिल्लाने लग गए। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

इस बीच चिल्लाने की आवाज सुन गोताखोर अशोक सिंह, किशन महाराज, रामूराम वहां पहुंच तीनों भाइयों को बचाने के प्रयास किए। तब सिविल डिफेंस के गोताखोर भी वहां पहुंच गए। कुछ देर की मेहनत के बाद एक भाई को सकुशल बाहर निकाल लिया गया लेकिन दोनों भाइयों पाटोदी निवासी गौतम और उसके छोटे भाई केसाराम की डूबने से मौत हो गई थी। पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों भाइयों के शव एमडीएमएच की मोर्चरी में रखवाए। डूबने से मरे दोनों भाई मार्बल घिसाई का काम करते थे। अमावस की छुट्टी के चलते वह घूमने कायलाना आए थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ईवीएम व निर्वाचन सामग्री लेकर मतदान दल रवाना

September 10, 2026

आत्महत्या का संबंध व्यक्ति की मनोदशा से है: डॉ.गहलोत

September 10, 2026

मतदान ड्यूटी से अनुपस्थित 8 कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित

September 10, 2026

पेट्रोल पंप पर तलवार-चाकू दिखाकर 7300 रुपए लूट का खुलासा

September 10, 2026

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 5 सहायक प्रोफेसर का चयन

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026