निर्वाचन प्रक्रिया को और सुदृढ़ करने के लिए बनायेंगे नॉलेज मैनेजमेंट सेल-जिला निर्वाचन अधिकारी
जोधपुर,निर्वाचन प्रक्रिया को और सुदृढ़ करने के लिए बनायेंगे नॉलेज मैनेजमेंट सेल-जिला निर्वाचन अधिकारी। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव प्रक्रिया को और सुगम एवं बेहतर बनाने पर चर्चा की।उन्होंने कहा कि निर्वाचन से संबंधित प्रक्रियाओं के प्रभावी प्रशिक्षण एवं सूचनाओं के समुचित संप्रेषण के लिए नॉलेज मैनेजमेंट सेल बनाई जाएगी। यह सेल निर्वाचन से जुड़ी गतिविधियों एवं सूचनाओं को लेकर गैप दूर करेगी एवं चुनाव प्रबंधन को और अधिक सुदृढ़ करेगी।
यह भी पढ़ें – ट्रैफिक ब्लॉक के कारण जोधपुर- साबरमती ट्रेन आज व कल रद्द
जिला कलेक्टर ने कहा कि प्रशिक्षण शाखा द्वारा हैंड्स ऑन ट्रेनिंग पर विशेष जोर दिया जाना चाहिए जिससे प्रैक्टिकल प्रशिक्षण प्राप्त कर चुनाव प्रक्रिया में कार्मिकों द्वारा और अधिक प्रभावी कार्यशैली अपनाई जा सके। उन्होंने प्रत्येक शाखा के प्रभारी अधिकारी से उनसे संबंधित कार्यों के अनुभव सुझाव व फीडबैक लेकर विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की चर्चा से भविष्य में होने वाले चुनाव प्रक्रिया को और अधिक सरल एवं सुचारू बनाया जा सकेगा। उन्होंने सभी प्रभारी अधिकारियों व चुनाव से जुड़े प्रत्येक कार्मिक को बधाई देते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े प्रत्येक कार्मिक की मेहनत गंभीरता व कार्य कुशलता से लोक तंत्र के सबसे महत्वपूर्ण उत्सव चुनाव को सुगम व सहज बनाया जा सका है। आगे भी सभी अधिकारी व कार्मिक उनको दिए गए प्रत्येक कार्य का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करें।बैठक में एडीएम प्रथम दीप्ति शर्मा, जेडीए आयुक्त उत्साह चौधरी, एडी एम तृतीय सुनीता पंकज,एडीएम ग्रामीण सीमा कविया,एसडीएम महावीर सिंह जोधा सहित चुनाव की समस्त शाखाओं के प्रभारी अधिकारियों ने भाग लेकर विचार विमर्श किया।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल किजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

